valsad rape murder accused- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
दोषी रजाक खान को फांसी की सजा सुनाई गई है।

गुजरात के वलसाड में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले शख्स को फांसी की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में भीड़ जमा हो गई। वलसाड पुलिस की तुरंत कार्रवाई और जांच से 6 साल की लड़की को जल्द न्याय मिला और कोर्ट ने सजा सुनाकर दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का बड़ा संदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना वापी के डूंगरा इलाके में हुई थी। 42 साल के रजाक खान ने 23 अक्टूबर 2023 को 6 साल की लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। रजाक ने राक्षसों की तरह बच्ची के शरीर को नोचते हुए प्राकृतिक और अप्राकृतिक तरीके से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को यातनाएं देते हुए फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया था। मासूम का शव देखकर लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई थी।

कोर्ट ने अपराध को घृणित माना

मामले में वलसाड जिला पुलिस ने जांच शुरू की और 19 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस ने मेडिकल , साइंटिफिक , फाइनेंस, टेक्निकल  और CCTV के आधार पर जांच पूरी करी थी। न्यायालय ने तत्काल मुकदमे की सुनवाई शुरू कर दी थी। गुरुवार को सेशन कोर्ट ने 42 वर्षीय आरोपी रजाक खान को फांसी और साथ ही 17 लाख पीड़िता के परिवार को देने की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपराध को जघन्य और घृणित माना है।

(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में चार सुंदर बच्चों की हत्या, साइको किलर ने कैसे खतरनाक मर्डर प्लान को दिया अंजाम

बुलंदशहर में किडनैप कर क्षमा शर्मा की हत्या, पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी सलीम हुआ लंगड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version