देशभर में इंडिगो की सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।- India TV Paisa

Photo:INDIGO X POST IMAGE देशभर में इंडिगो की सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

IndiGo फ्लाइट्स संकट के बीच शुक्रवार को सरकार ने नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस यानी FDTL नियमों को फिलहाल स्थगित रखते हुए संचालन सामान्य करने के लिए कई अन्य उपाय अपनाने का निर्णय लिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह जानकारी सिविल एविएशन मंत्री के. राममोहन नायडु ने दी। मंत्री ने कहा कि सरकार ने IndiGo फ्लाइट व्यवधान के कारणों और जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न संचालनात्मक कदमों की शुरुआत के साथ फ्लाइट शेड्यूल कल तक सामान्य होने की उम्मीद है।

अगले 3 दिनों के भीतर सेवा पूरी तरह होगी बहाल

सिविल एविएशन मंत्री ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पूरी तरह से सेवाओं की बहाली अगले 3 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। सरकार की यह पहल यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने और IndiGo फ्लाइट संचालन को स्थिर करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि भारत सरकार ने इंडिगो सर्विस में रुकावट की हाई-लेवल जांच कराने का फैसला किया है। जांच में यह देखा जाएगा कि इंडिगो में क्या गलत हुआ, जहां भी जरूरी होगा, सही कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय की जाएगी, और भविष्य में ऐसी रुकावटों को रोकने के लिए उपाय सुझाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को फिर से ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

यात्रियों को होटल में ठहराने के आदेश

मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि यात्रियों को अगर अस्थायी रूप से फंसा पाया गया तो उन्हें होटल में ठहराया जाएगा, जिसकी बुकिंग एयरलाइंस करेगी। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, उन्हें लाउंज एक्सेस दिया जाएगा। देर से उड़ान भरने वाले यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्रालय ने 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो समय-समय पर स्थिति की निगरानी कर रहा है।

कंट्रोल रूम नंबर: 011-24610843, 011-24693963, 096503-91859

इंडिगो मांग चुकी है माफी

सरकार सभी हितधारकों के साथ निरंतर संपर्क में

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय सरकार हवाई यात्रियों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह सतर्क है और सभी हितधारकों के साथ निरंतर संपर्क में है। मंत्रालय ने कहा कि शेड्यूल बहाल करने और सेवाओं की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए DGCA द्वारा शुक्रवार को घोषित नियमों में छूट समेत हर संभव उपाय किए जाएंगे। इससे पहले, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने IndiGo एयरलाइंस को एक एकबारगी अस्थायी छूट दी थी, ताकि उड़ान संचालन स्थिर हो और यात्रियों को कम असुविधा हो।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version