
मैगी की वजह से स्टूडेंट्स के बीच हुई लड़ाई
आप अगर अखबार पढ़ते हैं या फिर न्यूज देखते हैं तो फिर हर दिन लड़ाई की कोई न कोई खबर आपके सामने आ ही जाती होगी। कभी पैसे के लिए लोग लड़ते हैं तो कभी जमीन के लिए लड़ाई हो जाती है मगर क्या आपने कभी सुना है कि मैगी को लेकर कुछ लोगों के बीच में लड़ाई हो गई। अब तक नहीं सुना होगा लेकिन आज सुनने को मिल जाएगा। दरअसल भोपाल में कुछ मेडिकल के छात्रों के बीच में मैगी को लेकर लड़ाई हो गई और लड़ाई इतनी भयंकर हुई कि एक ICU में पहुंच गया।
मैगी को लेकर आपस में भिड़े छात्र
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में कल यानी गुरुवार की रात कुछ ऐसा हो गया जो कहीं और देखने को या फिर सुनने को नहीं मिलता है। वहां मैगी जैसी छोटी चीज को लेकर मेडिकल स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए और यह मामला देखते ही देखते रॉड और डंडों तक पहुंच गया। दरअसल AIIMS भोपाल के रेटिना फेस्ट से लौटने के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स का ग्रुप सुधामृत कैफे पहुंचा। अब किसकी मैगी पहले बनेगी, इस बात को लेकर वहां पर कहासुनी शुरु हो गई। ऐसा आरोप है कि उस समय कुछ छात्र नशे में थे और उनके कारण ही यह विवाद इतना बढ़ गया।
मैगी के पहले बनने को लेकर शुरु हुई बहस के कारण कुछ ही देर में डे-स्कॉलर और हॉस्टलर्स आमने–सामने हो गए और लड़ाई शुरु हो गई। यह लड़ाई फिर कैफे, कॉरिडोर और बाहर तक हुई। कालेज कैंपस में रॉड, डंडे, कुर्सिया चलने की जानकारी भी सामने आई है। इस लड़ाई में कई स्टूडेंट्स के सिर और हाथों में चोटें आई हैं। इस दौरान 2 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हुए। एक को इतनी गंभीर चोट लगी कि उसे ICU में भर्ती करना पड़ा।
15 छात्र को निलंबित किया गया
मैगी को लेकर हुए इस युद्ध का वीडियो बी वायरल हुआ। अब वीडियो के वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आई और GMC प्रशासन ने आपात बैठक बुलाकर 15 छात्रों को तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। हॉस्टल के छात्रों को कमरे खाली करने का आदेश भी दिया गया है। यह शायद कोई पहला मामला है जिसमें मैगी की वजह से कुछ छात्र सस्पेंड भी हुए और कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए जिसमें एक को तो ICU में भर्ती करना पड़ा।
ये भी पढ़ें-
महिला ने की ऐसी चिंदी हरकत जिसे देख लोगों ने भी किया ट्रोल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
इंडिगो के रिजर्वेशन काउंटर पर दिखा नाराज पैसेंजर्स का गुस्सा, Video देख आप समझ जाएंगे उनकी हालत
