मुंबई मेट्रो लाइन 2A और...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मुंबई मेट्रो लाइन 2A और लाइन 7 पर देरी से चल रही है।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है। लाइन 2A और लाइन 7 पर चलने वाले मेट्रो ट्रेन देरी से चल रही है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोग अपने घर से दफ्तर और दफ्तर से घर टाइम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों इस परेशानी के बीच, महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने अपना बयान जारी करके बताया है कि मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित क्यों है, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।

मुंबई में मेट्रो सेवा क्यों हुई प्रभावित?

महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के अनुसार, लाइन 2A और लाइन 7 पर मेट्रो सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई है। तकनीकी समस्या के चलते इन दोनों लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। MMMOCL ने एक आधिकारिक अपडेट जारी करके कहा कि असुविधा के लिए खेद है। हमारी टीमें पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं ताकि सामान्य संचालन जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें-

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में विकास कार्यों का लिया जायजा, बैडमिंटन भी खेला, कहा- यहां विकास की हैं अपार संभावनाएं

मुर्शिदाबाद में नींव रखने के बाद अब इस राज्य में बनेगा बाबरी मस्जिद स्मारक, मुस्लिम संगठन का ऐलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version