
ठंड से बचाव के लिए गीजर
Winter Season Geyser Needs: ठंड अपने पूरे शबाब पर आती जा रही है और दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। ठंड में नहाने से लेकर कपड़े धोने तक कई ऐसे काम हैं जो ठंडे पानी में करना तो बिल्कुल नामुमकिन सा मालूम पड़ता है। इसके अलावा एक और ऐसा काम है जो दिन में कई-कई बार करना पड़ता है और इसको भी ठंडे पानी से करने में आफत लगती है। ये है बर्तन धोना..बर्तन धोने में अगर आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हाथ ऐसे अकड़ते हैं और ठिठुर जाते हैं कि इन्हें गर्म करने में भी घंटों लग जाते हैं।
ऐसे में इसका इलाज है कि गर्म पानी से बर्तन धोए जाएं और इसके लिए आपको गीजर का यूज करना होगा। अब ये सवाल आता है कि गीजर तो कई तरीके के आते हैं तो किचन में कौनसा गीजर लगवाया जाए तो इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल सकता है। जानिए किचन में कौनसा गीजर लगवाना चाहिए कि आपको बर्तन धोते समय ठंडे हाथों की दिक्कत ना हो-
इंस्टेंट इलेक्ट्रिक गीजर
यह किचन के लिए सबसे अच्छा और उपयुक्त ऑप्शन है क्योंकि इनका साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता और इन्हें सिंक के पास या ऊपर आसानी से लगवाया जा सकता है। 3 से 6 लीटर की कैपेसिटी में आने वाले ये इंस्टेंट गीजर पानी को फौरन यानी तुरंत गर्म करते हैं जिससे ये बर्तन धोने के लिए तुरंत गर्म पानी मुहैया कराता है। इनकी सबसे अच्छी खासियत ये होती है कि इनमें बिजली की खपत काफी कम होती है क्योंकि ये केवल जरूरत के समय चलते हैं। हाथ धोने और बर्तन धोने के लिए थोड़े समय के लिए गर्म पानी की जरूरत पूरा करने के लिए ये अच्छा ऑप्शन हैं। बर्तन धोने के लिए लगातार गर्म पानी की जरूरत होती है जिसे ये इंस्टेंट गीजर पूरा कर सकता है और इस तरह आपके जरूरत पूरी कर सकता है।
गैस गीजर
गैस गीजर इलेक्ट्रिक गीजर के मुकाबले सस्ते पड़ते हैं और ये भी तुंरत पानी गर्म करने में सक्षम होते हैं। हालांकि आजकल गैस के दाम भी कुछ कम नहीं हैं तो पहले के मुकाबले ये गीजर उतने सस्ते नहीं रह गए हैं लेकिन चूंकि बर्तन धोने में नहाने के मुकाबले कम पानी खर्च होता है तो ये ऐवरेज तौर पर सस्ते ही रहते हैं। ये इलेक्ट्र्रिक गीजर से भी तेज स्पीड से पानी गर्म करते हैं और बिजली का बिल बचाते हैं। ये लगातार गर्म पानी की सप्लाई कर सकते हैं और बर्तन धोने जैसे काम के लिए उपयुक्त हैं।
स्मॉल स्टोरेज इलेक्ट्रिक गीजर
ये 10 से 15 लीटर की क्षमता वाले गीजर होते हैं और इनमें इतनी मात्रा में गर्म पानी स्टोर करके रखा जा सकता है। हालांकि ये इतना असरदार नहीं मालूम पड़ते क्योंकि इनका 10-15 लीटर पानी एक बार खत्म हो जाए तो फिर अगले लॉट के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस मोर्चे पर ये बाकी दोनों गीजर टाइप से पिछड़ जाता है। इनमें पानी गर्म होने में भी इंस्टेंट गीजर के मुकाबले ज्यादा समय लगता है।
अगर आप तीनों प्रकार के गीजर के आधार पर देखें तो इंस्टेंट गीजर का विकल्प सबसे अच्छा लग सकता है और इसके बाद गैस गीजर का ऑप्शन सबसे अधिक मुफीद लग सकता है।
ये भी पढ़ें
Realme Narzo 90 Series 5G जल्द होगी भारत में लॉन्च, अमेजन पर टीजर कर रहा धांसू फीचर्स का वादा
