
पलक्कड़ नगर पालिका का चुनाव रिजल्ट
पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ जिले में आने वाली पलक्कड़ नगर पालिका में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पलक्कड़ जिले की सात नगर पालिकाओं में से एक पलक्कड़ नगर पालिका में 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। पलक्कड़ जिले की अन्य छह नगर पालिकाएं शोरनूर, ओट्टापलम, चित्तूर-थथमंगलम, पट्टाम्बी, चेरुपुलास्सेरी और मन्नारक्काड हैं। 2020 में पलक्कड़ नगर पालिका में 52 वार्ड थे। बीजेपी ने 28, CPI-M ने 7, कांग्रेस ने 10, IUML ने 4, निर्दलीय ने 2 और WPI ने 1 वार्ड जीता था। इस बार इसमें 53 वार्ड हैं।
बता दें कि केरल में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। कुल मिलाकर, 941 ग्राम पंचायतों के 17,337 वार्डों, 87 नगर पालिकाओं के 3,240 वार्डों और छह नगर निगमों के 421 वार्डों में चुनाव हुए।
Palakkad Municipality Results Live Update
