
लियोनल मेसी
India Goat Tour 2025 Day 2 Live: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना को जीत दिलाने वाले दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इस वक्त भारत दौरे पर हैं। उनका ‘गोट इंडिया टूर’ 13 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो तीन दिन तक चलेगा। अपने टूर के पहले दिन मेसी कोलकाता और हैदराबाद गए। अब 14 दिसंबर यानी आज उनके टूर का मुंबई चरण की शुरुआत हो रही है। इस दौरान वह बॉलीवुड सेलीब्रेटीज के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे। मुंबई में उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर से हो सकती है।