Dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
धुरंधर।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। सिर्फ 10 ही दिनों में रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। और सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन, जिसे देख सब हैरान हैं। 10वें दिन रणवीर की फिल्म ने 59 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो एक नया रिकॉर्ड है। दमदार शुरुआत के साथ ही ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड तोड़े वाली है और अब ये ऐसा ही करती नजर आ रही है। तो चलिए धुरंधर के अब तक के 10 रिकॉर्ड्स के बारे में आपको बताते हैं।

7 साल में रणवीर सिंह की बिगेस्ट ग्रॉसर

अपने मौजूदा कलेक्शन के साथ, ‘धुरंधर’ ने सिम्बा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और लगभग सात सालों में रणवीर सिंह की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ धुरंधर रणवीर के 20 साल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब ये पहले नंबर पर होगी।

आदित्य धर के करियर सबसे बड़ी ओपनर

धुरंधर के साथ फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का करियर भी ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी पिछली निर्देशित फिल्म, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ थी, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने एक दिन में 17.17 करोड़ रुपये की सर्वश्रेष्ठ कमाई दर्ज की थी और अब 26 करोड़ से ज्यादा के साथ ओपनिंग करने वाली ‘धुरंधर’ ने दसवें दिन 59 करोड़ का कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

2025 की टॉप ओपनर्स में शामिल

‘धुरंधर’ ने साल की सबसे सफल फिल्मों में तो अपनी जगह पक्की कर ही ली है साथ ही साल की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक भी बन चुकी है। 2025 में पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ये फिल्म दूसरे नंबर पर जगह बना चुकी है। पहले नंबर पर छावा है, जिसने  49.03 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर ने पहले रविवार को 44.80 करोड़ का कलेक्शन किया। यही नहीं, फिल्म ने साल के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे शनिवार को 33.10 करोड़ रुपये कमा कर फिल्म ‘छावा’ से थोड़ा ही पीछे रही, जबकि अन्य रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

रणवीर के करियर की बेस्ट सिंगल डे कलेक्शन वाली फिल्म

‘धुरंधर’ की सफलता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रणवीर सिंह का व्यक्तिगत बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड रहा है। फिल्म ने पहले रविवार को फिल्म ने 44.80 करोड़ का कलेक्शन किया, जो उनके करियर का अब तक का सबसे अधिक एक दिवसीय कलेक्शन है।

2025 की पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

धुरंधर का हर दिन का कलेक्शन व्यापार विश्लेषकों को हैरान कर रहा है। पहले मंगलवार को फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये कमाए और इसी के साथ 2025 की पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसी के साथ इसने ‘छावा’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

दूसरे रविवार को तोड़े रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे रविवार को 59 करोड़ का कलेक्शन करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने ‘पुष्पा 2’ के ‘लेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने दूसरे रविवार को 54 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ रणवीरकी फिल्म इस मामले में ‘जवान’ (38 करोड़ रुपये), ‘स्त्री 2’ (40 करोड़ रुपये) और ‘एनिमल’ (33 करोड़ रुपये) से आगे निकल चुकी है।

दूसरे वीकेंड का रिकॉर्ड

धुरंधर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों की बात करें तो दूसरे वीकेंड पर इसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दूसरे वीकेंड पर 1287 करोड़ का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बनाया था। रणवीर की धुरंधर ने इसे आसानी से पीछे छोड़ दिया है और इसी अवधि में 140 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन करके एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है।

साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर, अहान पांडे की सैयारा को पछाड़कर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अब भी विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ है, लेकिन धुरंधर की आंधी देखकर लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब ये पहले नंबर पर काबिज होगी।

रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

अब तक रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘पद्मावत’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 302 करोड़ और दुनियाभर में 585 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत में कमाई के मामले में धुरंधर तगड़े मार्जिन के साथ पद्मावत को पीछे छोड़ चुकी है और इसी के साथ ये रणवीर सिंह के 20 साल के करियर की टॉप फिल्म भी बन गई है।

इन फिल्मों को किया पस्त

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर अब ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। ओपनिंग वीकेंड पर ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई और अब वर्ल्डवाइड 552 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। धुरंधर अब तक ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है।

ये भी पढ़ेंः ‘नजर और…’ धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने पर आया रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन, किस्मत पर लिखी क्या खूब बात

नामी डायरेक्टर का बेटा, शाहरुख-ऐश्वर्या के साथ की फिल्म, फ्लॉप का ठप्पा लेकर छोड़ी एक्टिंग, अब कर रहा ये काम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version