दोनों धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।- India TV Paisa

Photo:FREEPIK दोनों धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर बीते सत्र के मुकाबले 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,33,795 रुपये पर सरक गया। इसी तरह, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुताबिक, 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • goodreturns के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,401 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,285 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,054 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में 16 दिसंबर को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।
  • आज कोलकाता में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।
  • आज चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,473 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,300 प्रति ग्राम है।
  • बैंगलुरु में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,386 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,270 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,039 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का हाल

tradingeconomics के मुताबिक, मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह 4,290 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। पिछली ट्रेडिंग सेशन में करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने पर दबाव देखने को मिला। साथ ही, निवेशक आज आने वाली अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version