पंजाब के इन तीन शहरों में मांस, गुटका और शराब पर बैन; सीएम ने जारी किया आदेश


पंजाब के सीएम भगवंत मान।- India TV Hindi
Image Source : X/BHAGWANTMANN
पंजाब के सीएम भगवंत मान।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को ‘पवित्र नगर’ का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी करने के बाद अब इन तीनों स्थानों पर मांस, तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि सिखों के बीच पूजनीय इन तीनों स्थानों को पवित्र नगर का दर्जा देने का निर्णय पंजाब सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी हो गया है। बता दें कि पिछले महीने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था।

तीनों शहरों को पवित्र शहर का दर्जा

सीएम भगवंत मान ने वीडियो संदेश में कहा, “पंजाब सरकार ने सिख धर्म से जुड़े तीन शहरों को ‘पवित्र नगर’ का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय श्री आनंदपुर साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर घोषित किया गया। सिख धर्म से जुड़े पांच तख्तों में से तीन पंजाब में स्थित हैं। ये हैं- अमृतसर में श्री अकाल तख्त, तलवंडी साबो में श्री दुमदुमा साहिब और आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब। इन तीनों शहरों को पवित्र नगर का दर्जा दिया गया है और ये आध्यात्मिकता के आधिकारिक केंद्र हैं।”

खबर अपडेट की जा रही है…

यह भी पढ़ें-

MP: मस्जिद में वजू करते समय अचानक फर्श पर गिरा शख्स, कुछ ही सेकेंड में हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर जुल्म पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला बयान, बोले- ‘सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *