Bank Holidays: इस हफ्ते 7 में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी


christmas, christmas week, christmas holidays, holidays, bank holidays, bank holidays in December, b- India TV Paisa

Photo:PTI इस हफ्ते, किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: दिसंबर महीने के साथ-साथ साल 2025 भी अपने आखिरी पड़ाव पर है और कुछ दिनों के बाद ये अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ विदा हो जाएगा। क्रिसमस और न्यू इयर ईव जैसे प्रमुख त्योहार और उत्सव वाले दिसंबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां शामिल हैं। सोमवार, 22 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में देश के अलग-अलग राज्यों के बैंक कुल 7 में से 6 दिन बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, देश के दो राज्यों में इस हफ्ते लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। यहां हम आपको बताएंगे कि इस हफ्ते, आपके राज्य में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी, ताकि आप समय पर अपने जरूरी काम निपटा सकें।

दिसंबर में कुल 19 दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों की कुल 13 छुट्टियां रहेंगी। इस तरह, दिसंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस महीने 7, 14, 21 और 28 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 13 और 27 दिसंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। 22 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में क्रिसमस और महीने के चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार के दिन देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, कुछ अन्य मौकों पर भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इस हफ्ते, किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या के मौके पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर- नागालैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर- महीने के चौथे शनिवार के मौके पर पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 28 दिसंबर- रविवार की वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में लगातार 5 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

दिसंबर में पूर्वोत्तर के राज्यों में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। मिजोरम और नागालैंड में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मेघालय में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। 29 को बैंक खुलेंगे और फिर 30 को एक बार फिर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा और 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि बाकी दिन स्थानीय त्योहारों और मौकों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *