Dhurandhar And Chhaava- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@VICKYKAUSHAL AND RANVEERSINGH
धुरंधर और छावा

साल 2025 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाई हैं। इनमें से छावा, सैयारा, कांतारा चैप्टर 1 और धुरंधर जैसी फिल्में शामिल रही हैं। अब फैन्स ने इन चारों फिल्मों में से अपनी पसंदीदा फिल्म चुनी है जिसमें धुरंधर 45 प्रतिशत वोट्स के साथ पहले नंबर पर रही है। आइये जानते हैं इन चारों फिल्मों में से किसे मिली है सबसे ज्यादा वोटिंग। 

धुरंधर बनी 45 प्रतिशत लोगों की पसंदीदा फिल्म

इंडिया टीवी की तरफ से इन चारों सुपरहिट फिल्मों के बीच एक पोल आयोजित कर वोटिंग कराई है। जिसमें सबसे ज्यादा वोट धुरंधर को मिले हैं। 45 प्रतिशत लोगों ने धुरंधर को अपनी पसंदीदा फिल्म बताई है। इसके साथ ही इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म छावा इस पोल में दूसरे नंबर पर रही है और 36 प्रतिशत लोगों ने इस फिल्म को साल 2025 की दूसरी सबसे पंसदीदा फिल्म का तमगा दिया है। वहीं कांतारा चैप्टर 1 फैन्स की पसंदीदा मामलों में तीसरे नंबर पर रही है और 12 प्रतिशत लोगों ने इसे साल की सबसे पसंदीदा फिल्म बताई है। इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर फिल्म सैयारा फिल्म रही है और इसे केवल 5 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंदीदा फिल्म बताई है। बता दें कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी इसके बाद भी फैन्स की पसंद के मामले में सबसे आखिर नंबर पर ही अपनी जगह बना पाई है। 

किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?

कांतारा फिल्म इन चारों कहानियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे नंबर पर छावा रही है और इसने 807 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर धुरंधर रही है जिसने अब तक 750 करोड़ रुपयों की कमाई कर तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। साथ ही ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और इससे भी ज्यादा कमाई की उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं कमाई के मामले में सैयारा चौथे और सबसे आखिर स्थान पर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 569 करोड़ रुपयों की कमाई की है। 

ये भी पढ़ें- आमिर खान नहीं… ब्लॉकबस्टर ‘गजनी’ में इस सुपरस्टार को देखना चाहते थे बोनी कपूर, आज भी होता है पछतावा

 

इस दिन रिलीज होगा बैटल ऑफ गलवान का टीजर? 5 दिन बाद है सलमान खान का जन्मदिन, जानें क्या है सच्चाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version