Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : AP
बेन स्टोक्स

एशेज 2025-26 का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट के तौर पर भी पहचाना जाता है। इंग्लैंड की टीम के लिए अभी तक ये दौरा काफी खराब रहा है, जिसमें उनके इस शर्मनाक प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना है। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश अब इस सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबलों में जीत हासिल करने की होगी ताकि अपने सम्मान को बचाया जा सके। इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का भी अभी तक इस सीरीज में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, जिसमें उनकी भी कोशिश बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेहतर पारी खेलने की होगी और उनके पास एक बड़ा कमाल करने का भी मौका है।

स्टोक्स 70 रन बनाते ही स्ट्रॉस को छोड़ देंगे पीछे

इंग्लैंड के लिए अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से एक शानदार बल्लेबाजों को खेलते हुए देखा गया है, जिसमें एक नाम उनके पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का भी शामिल है, जिन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं। इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले एंड्रयू स्ट्रॉस 10वें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 231 मैचों में 11315 रन बनाए हैं। वहीं बेन स्टोक्स को लेकर बात की जाए तो वह अभी इस लिस्ट में 11245 रनों के साथ 11वें नंबर पर हैं। ऐसे में स्टोक्स बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में यदि 70 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, जो वह स्ट्रॉस को पीछे छोड़ने के साथ इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। स्टोक्स अभी तक एशेज 2025-26 में तीन मुकाबलों में खेलने के बाद 37.50 के औसत से 165 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में किए हैं 2 बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान काफी पहले ही कर दिया है, जिसमें 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अभी तक इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सबसे प्रभावी दिखने वाले जोफ्रा आर्चर अब सीरीज के बाकी बचे दोनों मुकाबलों से जहां बाहर हो गए हैं, तो वहीं ओली पोप की जगह पर जैकब बेथेल को शामिल किए जाने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें

AUS vs ENG: कितने बजे शुरू होगा ऐतिहासिक बॉक्सिंग डे टेस्ट, ऐसे देख पाएंगे लाइव

स्टीव स्मिथ 29 रन जड़ते ही करेंगे कमाल, सिर्फ डॉन ब्रैडमैन रह जाएंगे आगे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version