Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : PTI
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जारी एशेज टेस्ट सीरीज में अभी तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। स्मिथ अभी तक चार में से तीन टेस्ट मैच खेल पाए हैं और वहां उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में स्मिथ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इस मैच की पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 24 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस मैच में कुछ बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

स्टीव स्मिथ ने एशेज टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

स्मिथ ने एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 3 चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एशेज टेस्ट के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम था। उन्होंने एशेज में 498 से अधिक चौके लगाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर एलन बॉर्डर का नाम है। उन्होंने 42 मैचों में 376 चौके लगाए थे।

स्टीव स्मिथ ने एलन बोर्डर को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब स्मिथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 40 मैचों में 55.51 के औसत से 3553 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ा है। उन्होंने  47 मैचों में 3548 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने 37 मैचों में 5078 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर मौजूद स्टीव वॉ ने 3200 रन बनाए थे।

चोट की वजह से तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे स्मिथ

स्टीव स्मिथ की बात करें तो वह एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। वहीं बचे हुए तीन मैचों में वह एक भी बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट और चौथे मैच में कप्तानी भी की थी। जिसमें से वह शुरुआती दो टेस्ट जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन चौथे मैच में उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। वह पांचवें टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

जीत के बाद इंग्लैंड को PCT में हुआ फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार

ENG vs AUS: भारतीय टीम के बराबर पहुंचा इंग्लैंड, इतने साल बाद ऑस्ट्रेलिया में नसीब हुई टेस्ट जीत

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version