
डब्बा वाला संगठन
बीएमसी चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। मुंबई के मशहूर डब्बावाला संगठन ने महायुति को समर्थन देने का ऐलान किया है। डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तेलकर कहना है कि साल 2017 में उद्धव ठाकरे ने डब्बे वालों को कई आश्वासन दिए थे लेकिन एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया गय, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डब्बे वालों के कई मांगों को पूरा किया।
मुंबई बीजेपी अधक्ष अमित साटम ने आभार व्यक्त किया
डब्बावाला संगठन ने कहा कि सीएम फडणवीस ने हर समस्या में साथ दिया। इसलिए बीएमसी चुनाव में डब्बावाला संगठन के सभी सदस्य महायुति का साथ देंगे। मुंबई बीजेपी अधक्ष अमित साटम ने डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर से मिलकर आभार प्रकट किया है।
डब्बा वाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर से बात करते हुए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष
जानिए क्या है डब्बावाला संगठन?
मुंबई का डब्बावाला संगठन (जिसे आधिकारिक तौर पर नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन कहा जाता है) एक अनोखा और विश्व प्रसिद्ध संगठन है। यह लगभग 130 साल पुरानी परंपरा पर आधारित है, जिसमें करीब 5,000 डब्बावाले रोजाना 2 लाख से ज्यादा घर का बना गर्मागर्म टिफिन (डब्बा) मुंबई के ऑफिस वर्कर्स तक पहुंचाते हैं और खाली डब्बे वापस लौटाते हैं।
