Sambit Patra and Abhijit Bhattacharya- India TV Hindi
Image Source : X/SAMBITPATRA
संबित पात्रा और अभिजीत भट्टाचार्य

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से सांसद संबित पात्रा ने नीमापाड़ा महोत्सव के दौरान सिंगर अभिजीत के साथ गाना गाया। पुरी जिले में आयोजित नीमापाड़ा महोत्सव के दौरान संबित ने गायक के साथ कुछ देर के लिए मंच साझा किया। इस दौरान उन्होंने गायकी में भी हाथ आजमाया। संबित पात्रा ने खुद इस कार्यक्रम का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसे यादगार पल बताया।

अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, “पुरी जिले में नीमापाड़ा महोत्सव का एक यादगार पल। मंच साझा किया और मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य जी के साथ सदाबहार गाना “मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, के आरज़ू जगाऊं, अगर तुम कहो” की कुछ लाइनें गाईं।”

पहले भी मंच पर गा चुके हैं संबित पात्रा

संबित पात्रा पेशे से डॉक्टर रहे हैं। वह अच्छे सर्जन रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। बीजेपी के प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद वह पुरी सीट से सांसद बने हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान संबित पात्रा को कई बार गाना गाते हुए देखा गया है। 2024 में उन्होंने राम भजन और बॉलीवुड का प्रसिद्ध गाना रूप तेरा मस्ताना मंच पर गाया था। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। खासकर राम मंदिर से जुड़े उत्सव के दौरान संबित के वीडियो वायरल हुए थे।

2019 में गाया था तेलगू गाना

2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओडिशा के पुरी में संबित पात्रा ने तेलुगु गाना गाया था। इसका नाम है तेलुसा मनसा। यह हिंदी फिल्म क्रिमिनल के गाने तुम मिले दिल खिले का तेलुगु वर्जन है। ये तेलुगु समुदाय के वोटर्स को लुभाने के लिए था और भीड़ काफी उत्साहित हुई थी। इसके बाद 2021 में पद्मश्री गायक कैलाश खेर के साथ  भगवान जगन्नाथ को समर्पित भजन गाया था, जो रथ यात्रा से पहले रिलीज हुआ था। वे कभी-कभी आरती या छोटे भजन भी गाते दिखे हैं। उन्होंने लोकसभा में दुर्गा आरती का पाठ भी किया था।

यह भी पढ़ें-

PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, महिला और छोटे बच्चे भी शामिल, जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप को कर रहा ऑर्गनाइज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पर की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा, जानिए नौसेना के लिए क्यों खास है ये पनडुब्बी?

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version