Switzerland Blast- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Switzerland Blast

Switzerland Blast: स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मानने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां अल्पाइन स्की रिजॉर्ट के बार में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। धमाके की चपेट में आने से कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाके के बाद बचाव अभियान जारी है।

धमाके के कारणों का पता नहीं

स्विट्जरलैंड की पुलिस ने बताया कि क्रांस मोंटाना के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट के बार में धमाका होने से कई लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटान लैथियन ने बताया, “अज्ञात कारण से धमाका हुआ है।” उन्होंने बताया कि यह धमाका ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने निकाली रूस के दावों की हवा, कहा- ‘यूक्रेन ने नहीं किया पुतिन के आवास पर हमला’

राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हुए हमले के बाद भड़का रूस, यूक्रेन के इस शहर में मचाई तबाही

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version