aiden markram- India TV Hindi
Image Source : AP
एडन मारक्रम

ICC T20 World Cup 2026 South Africa Squad: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार इसमें कुल मिलाकर 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस वक्त टीमों के ऐलान का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया की घोषणा बीसीसीआई ने पहले ही कर दी थी। अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी पहले की ही तरह एडन मारक्रम के पास रहेगी। खास बात ये है कि कगिसो रबाडा टीम का हिस्सा हैं, लेकिन रियाल रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। 

काफी शानदार नजर आ रही है साउथ अफ्रीक की पेस बैटरी

साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एडन मारक्रम संभालते हुए नजर आएंगे। टीम के लिए राहत की बात ये है कि कगिसो रबाडा फिलहाल फिट हैं और वे टीम में भी रखे गए हैं। वे अपनी पसली की चोट के कारण बीच में लंबे समय तक टीम से बाहर थे। कगिसो रबाडा का साथ टीम में एनरिक नोर्खिया, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और क्वेना मफाका देंगे। टीम की पेस बैटरी काफी अच्छी नजर आ रही है। 

साउथ अफ्रीका की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप

टीम में एडन मारक्रम के अलावा क्विंटन डी कॉक को भी जगह मिली है, ​जो रिटायरमेंट से वापस आ गए हैं। इसके साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे और डोनोवन फरेरा हैं। टीम के काफी पुराने खिलाड़ियों में शुमार डेविड मिलर भी हैं। टीम में जिन बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, उसमें रीजा हेंड्रिक्स, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन और तबरेज शम्सी का नाम लिया जा सकता है।

साल 2024 के विश्व कप के फाइनल में हारी थी साउथ अफ्रीका की टीम

साल 2024 में जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब रोहित शर्मा की ​कप्तानी में जीता था, तब भारत ने साउथ अफ्रीका को ही फाइनल में हराया था। एक वक्त लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की टीम विश्व चैंपियन बन जाएगी, लेकिन हे​नरिक क्लासेन और डेविड मिलर के जल्दी जल्दी आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम ने मैच पर ​शिकंजा कस लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया था। यानी साउथ अफ्रीका की टीम खिताब जीतने से बाल बाल चूक गई थी। अब देखना होगा कि इस बार टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

T20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका टीम: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के​ खिलाड़ी को हुआ फ्रैक्चर, लंबे समय तक रहेगा क्रिकेट से दूर

IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version