अगस्त्य नंदा ने गर्व से चौड़ा किया नानू अमिताभ बच्चन का सीना, ‘इक्कीस’ की कमाई पर झूमे बिग बी, नाती को दी बधाई


Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN
‘इक्कीस’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन वायरल।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर चर्चा में हैं। नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। यूं तो ये अगस्त्य नंदा की दूसरी फिल्म है, लेकिन थिएटर में ये उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी अपने नाती का हौसला बढ़ाने में जुटे हैं। हाल ही में बिग बी ने ‘इक्कीस’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अग्स्त्य की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ के कलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया

अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन भी साझा किया है। अगस्त्य नंदा स्टारर ने पहले हफ्ते में 22.05 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे लेकर बिग बी ने खुशी जाहिर की है। इक्कीस के कलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘यो… अगस्त्य… वे टू गो।’ उनके इस पोस्ट पर अब कई यूजर रिएक्शन दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई यूजर्स और सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर के शो ‘फेब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ फेम शालिनी पासी ने भी रिएक्शन दिया है। शालिनी ने अगस्त्य की फिल्म की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा – ‘शानदार फिल्म।’ वहीं एक यूजर लिखता है- ‘आखिरी के कुछ सीन देखकर आंसू आ गए। जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र जी ने फिल्म को बचा लिया। अगस्त्य भी कई जगह ठीक थे।’ एक ने लिखा- ‘माइल्स टू गो अगस्त्य।’

इक्कीस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगस्त्य नंदा स्टारर ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 7.28 करोड़ के साथ शुरुआत की, दूसरे दिन फिल्म ने 4.02 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने फिर बढ़त दिखाई और 5.05 करोड़  और चौथे दिन यानी रविवार को 5.70 करोड़ कमाए। यानी चार दिनों में फिल्म 22.05 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के साथ जहां अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है तो वहीं ये बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। अगस्त्य, सिमर और धर्मेंद्र के साथ ही फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, विवान शाह और राहुल देव जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः यामी गौतम बनीं ओटीटी की धुरंधर, नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 36 मिनट की फिल्म का धमाका, टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

सनी देओल को पैप्स पर क्यों आया था गुस्सा? हेमा मालिनी ने बताई वजह, बोलीं- ‘बहुत हैरेसमेंट हुआ…’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *