CES 2026: सैमसंग का एलान; सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को मिलेगा AI का साथ, हर प्रोडक्ट बनेगा स्मार्ट


TM Roh Samsung CEO- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग का बड़ा ऐलान

Samsung Electronics Vision: CES 2026 जो कि साल के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक है और यहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स से लेकर भविष्य की योजनाओं का खाका पेश करती हैं। इसी इवेंट में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की लीडिंग कंपनी सैमसंग ने अपने प्रोडक्ट्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सैमसंग ने कहा है कि वो अपने हर एक प्रोडक्ट और कैटेगरी में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआई) को शामिल करेगी। सैमसंग के प्रेसिडेंट रोह ताए मून ने लास वेगास में सैमसंग के ‘फर्स्ट लुक’ कार्यक्रम में कहा कि कंपनी ‘”सीमलेस इंटीग्रेटेड एआई एक्सपीरिएंस” दिलाने जा रही है। कंपनी मोबाइल फोन, होम अप्लायंसेज और डिस्प्ले सहित कई कैटेगरी में हर साल लगभग 50 करोड़ उपकरण का निर्यात करती है।

सैमसंग अपने सभी प्रोडक्ट्स, सर्विसेज को एआई से करेगा लैस

रोह ताए मून ने कहा, “हम एक सहज इंटीग्रेटेड एआई एक्सपीरीएंस दिलाने के लिए हर कैटेगरी, हर प्रोडक्ट और हर सर्विस में एआई को समाहित करेंगे और हर जगह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इनोवेशन की शक्ति पहुंचाने में लीडिंग भूमिका निभाएंगे।” रोह ने कहा कि सैमसंग अपने ग्लोबल संपर्क परिवेश के साथ और कई अलग-अलग कैटेगरी में एआई को इंटीग्रेट करके, रोजमर्रा के ज्यादा सार्थक एआई एक्सपीरिएंस दिलाने में लीडिंग भूमिका निभा रही है। TA Roh Samsung CEO

Image Source : SAMSUNG

सैमसंग का CES 2026 में बड़ा ऐलान

सैमसंग ने पेश किए एआई पावर्ड अप्लायंसेज और एक्सपीरिएंस

साउथ कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने ‘फर्स्ट लुक’ कार्यक्रम में नेक्स्ट जेनरेशन के एआई-पावर्ड गैजेट्स और अनुभवों का अनावरण किया। इसने 130 इंच का माइक्रो आरजीबी टीवी पेश किया। साथ ही ओडिसी गेमिंग मॉनिटर लाइनअप का भी अनावरण किया। इसमें पांच नए मॉडल पेश किए गए हैं जो रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और इमर्सिव विजुअल परफॉर्मेंस की सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं। सैमसंग ने एआई से लैस रेफ्रिजरेटर का भी पेश किया है, जिसमें गूगल जेमिनी के साथ मैन्यूफैक्चर्ड एआई विजन का ‘अपग्रेड’ शामिल है। Samsung AI Gadgets

Image Source : SAMSUNG

सैमसंग एआई उपकरण

मल्टी-डिवाइस इंटेलिजेंस पर सैमसंग का फोकस

रोह को पिछले साल नवंबर में ‘डिवाइस एक्सपीरियंस’ (डीएक्स) सेगमेंट का चीफ नॉमिनेट किया गया था और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का को-सीईओ बनाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उपकरण पर आधारित एआई कॉन्फिडेंशियलटी, पर्सनाइलेजशन, ‘रीयल-टाइम प्रोसेसिंग’ और जटिल ‘प्रोसेसिंग’ के लिए क्लाउड एआई के शक्तिशाली संयोजन को भी सक्षम बना रहे हैं। साथ मिलकर, यह हाई परफॉरमेंस प्रदान करता है और सीमलेस ‘मल्टी-डिवाइस इंटेलिजेंस’ के लिए एक मजबूत आधार बनता है।’’

ये भी पढ़ें

घर की दीवार बन जाएगी सिनेमा हॉल जैसी स्क्रीन, 100 इंच साइज में मूवी दिखाने वाला प्रोजेक्टर Beem 560 लॉन्च





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *