bipasha basu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BIPASHABASU
बिपाशा बसु।

बॉलीवुड में कदम रखने वाले ज्यादातर कलाकार इस बात को लेकर बचपन से ही क्लियर रहे हैं कि उन्हें आगे जाकर क्या करना है। तभी तो कई ने अपने अच्छे खासे करियर को ठुकराकर एक्टिंग की राह चुनी और भारी स्ट्रगल के बाद इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए। बिपाशा बसु भी ऐसी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। आज यानी 7 जनवरी को बिपाशा बसु का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आपको उनसे जुड़े उस किस्से के बारे में बताते हैं, जिसके चलते अभिनेत्री अस्पताल तक पहुंच गई थीं और एक नाटक के चलते उनका सच में ऑपरेशन हो गया था। बिपाशा बसु ने खुद इंडिया टीवी के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ में इस घटना का खुलासा किया था।

जब एक्टिंग के चलते अस्पताल पहुंच गईं बिपाशा बसु

इंडिया टीवी के चीफ एंड एडिटर रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में बतौर गेस्ट पहुंचीं बिपाशा बसु ने अपनी जिंदगी के बारे में चर्चा करते हुए बताया था कि वह अपने स्कूल के दिनों में बेहद शरारती थीं और अक्सर लड़कों की पिटाई कर दिया करती थीं। यही नहीं, स्कूल में उन्हें लोग ‘लेडी गुंडा’ कहते थे। बिपाशा स्कूल टाइम में इतनी शरारती थीं कि वह अपने सीनियर्स तक को पीट दिया करती थीं।  इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि पहली बार उन्होंने स्कूल में ही एक्टिंग की थी, वो भी परीक्षा से बचने के लिए। अपनी इसी एक्टिंग के चलते वह अस्पताल पहुंच गईं और उनका ऑपरेशन तक हो गया।

एक्टिंग के चक्कर में हो गया था ऑपरेशन

बिपाशा बसु ने इस बारे में बात करते हुए कहा था- ‘परीक्षा से बचने के लिए मैंने पहली बार एक्टिंग की थी। लेकिन, तब पता नहीं था कि मैं इतनी अच्छी एक्ट्रेस हूं। क्योंकि, मैं साइंस स्टूडेंट थी और मैं फर्स्ट आती थी क्लास में। मुझे सेकेंड आना बिलकुल पसंद नहीं था, तो मेरी मैथ्स के एग्जाम के पहले कोई प्रिपरेशन नहीं हुई थी तो मैंने सोचा मैं सिर्फ एक प्री-बोर्ड मिस करूंगी। मैंने बेहोश होने का नाटक किया और फिर मम्मी आईं, आंटी आईं। मेरे पापा शहर में नहीं थे, मैं रोने लगी। तो मम्मी ने कहा, इसे हॉस्पिटल ले कर चलते हैं। लेकिन, वो मुझे सीधे अस्पताल ले गए और डॉक्टर्स ने कहा कि इसका अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन तुरंत करेंगे। मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया कि मुझे अभी ऑपरेशन नहीं कराना, पापा शहर में नहीं हैं। लेकिन, उन्होंने मेरी नहीं सुनी और मेरा ऑपरेशन कर दिया।’

बॉलीवुड में एंट्री

बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। 1996 में उन्होंने सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखे और फिर उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। 2001 में बिपाशा ने ‘अजनबी’ से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद 2002 में आई ‘राज’ ब्लॉकबस्टर रही, इसी फिल्म के साथ बिपाशा के करियर ने रफ्तार पकड़ी और उन्होंने ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘ऐतराज’, ‘राज 3’, ‘रेस’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ेंः OTT पर अचानक ट्रेंड करने लगी 2 साल पुरानी फिल्म, imdb रेटिंग भी नहीं कुछ खास, फिर क्यों मचा रही है हल्ला?

नीता अंबानी के इवेंट में पहुंचे अमिताभ बच्चन, हार्दिक पांड्या ने GF माहिका से कराई मुलाकात, गपशप का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version