सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी- India TV Hindi
Image Source : PTI
सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

पटनाः बिहार के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई जिलों के एसपी और एसएसपी भी शामिल हैं। कई जिलों को नए एसपी और एसएसपी मिले हैं। वहीं, सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। 

इन जिलों को मिले नए एसपी-एसएसपी

आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार को किशनगंज का एसपी नया बनाया गया है। कांतेश कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार को अररिया का एसपी बनाया गया है। विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार को गयाजी का एसएसपी बनाया गया है। विनीत कुमार को सारण का एसएसपी बनाया गया है। पूरन कुमार झा को सिवान का एसपी,नवजोत सिमी अरवल की एसपी, रामानंद कौशल को बगहा का एसपी बनाया गया है। अवधेश दीक्षित लखीसराय के एसपी बनाए गये हैं। शिवहर का एसपी शुभांक मिश्रा को बनाया गया है। प्रमोद कुमार यादव को भागलपुर का नया एसएसपी बनाया गया है। 

इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसी प्रकार सुनील कुमार ADG मुख्यालय बनाये गए हैं। सागर कुमार को पटना ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। IPS अधिकारी हृदयकांत को आतंकवाद निरोधक दस्ता का एसपी बनाया गया है। अनंत कुमार को रेल एसपी बनाया गया।  

 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले 

वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की हैं। इसमें 9 जिलों में नए डीडीसी, 7 नगर निगम में नए कमिश्नर और 5 आईएएस को अनुमंडल भेजा गया है। 2020 बैच के IAS टॉपर शुभम कुमार को भी पोस्टिंग दी गई है। शुभम को नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का डीडीसी बनाया गया है। नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट 

  1. शिवाक्षी दीक्षित (2021)-बेतिया नगर निगम आयुक्त
  2. निशांत विवेक(2020)-बिहार शरीफ नगर आयुक्त
  3. अभिषेक पलसिया(2020 )गया नगर निगम आयुक्त
  4. पर्थ गुप्ता (2022)-मुंगेर नगर आयुक्त
  5. आशीष कुमार (2022)-मोतिहारी नगर आयुक्त
  6. किसलय कुशवाहा (2022)-भागलपुर नगर आयुक्त
  7. ऋतुराज प्रताप सिंह (2022)-मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त
  8. गरिमा लोहिया (2023)-बाढ़ एसडीओ
  9. अनिरुद्ध पाण्डेय (2023)-दानापुर एसडीओ
  10. कृतिका मिश्रा (2023)-पटना सदर एसडीओ
  11. आकांझा आनंद (2023)-मुजफ्फरपुर पश्चिम एसडीओ
  12. रोहित कर्दम (2023)-नौगछिया एसडीओ
  13. समीर सौरभ (2019)- कॉमफेड एमडी
  14. सूर्य प्रताप सिंह (2021)- समस्तीपुर DDC
  15. लक्ष्मण तिवारी (2021)- सारण DDC 
  16. श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर(2020)- पटना DDC
  17. शुभम कुमार(2021)- नालंदा DDC
  18. गौरव कुमार (2022)- गोपालगंज DDC
  19. काजले वैभव नितिन (2022)- बेतिया DDC
  20. दिव्या शक्ति (2022)- भभुआ DDC
  21. श्वेता भारती (2022)- खगड़िया DDC
  22. गौरव कुमार (2022)- सहरसा DDC





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version