• फातिमा सना शेख आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फातिमा अपने करियर में अबतक 26 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड भी फातिमा के फिल्म दंगल के ही नाम है। दंगल में अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया में चमक बिखेरने वाली एक्ट्रेस फातिमा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी। कैसे कमल हासन की फिल्म चाची 420 से उन्होंने अपने किरयर की शुरुआत की और आमिर खान संग सुपरहिट फिल्म दी। इतना ही नहीं तमन्ना भाटिया के एक्स बॉयफ्रेंड संग भी उनका नाम जुड़ चुका है। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

    Image Source : Instagram@fatimasanashaikh

    फातिमा सना शेख आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फातिमा अपने करियर में अबतक 26 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड भी फातिमा के फिल्म दंगल के ही नाम है। दंगल में अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया में चमक बिखेरने वाली एक्ट्रेस फातिमा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी। कैसे कमल हासन की फिल्म चाची 420 से उन्होंने अपने किरयर की शुरुआत की और आमिर खान संग सुपरहिट फिल्म दी। इतना ही नहीं तमन्ना भाटिया के एक्स बॉयफ्रेंड संग भी उनका नाम जुड़ चुका है। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Instagram@fatimasanashaikh

    फातिमा सना शेख का जन्म आज ही के दिन साल 1992 में मुंबई में हुआ था। फितामा के पिता हिंदु ब्राह्मण विपिन शर्मा और मां मुस्लिम राज तब्बसुम ने उन्हें बचपन से ही फिल्मी दुनिया से रूबरू करा दिया था। फातिमा जब महज 5 साल की थीं तो उन्होंने कमल हासन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘चाची 420’ में एक छोटा किरदार निभाया था। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Instagram@fatimasanashaikh

    इस फिल्म के किरदार को फातिमा आज भी याद करती हैं। इसके बाद फातिमा ने मुंबई के सेंट जेवियर स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज की पढ़ाई की दौरान फातिमा लगातार एक्टिंग की दुनिया में अपनी जमीन तलाशती रहीं। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Image Source-Instagram@fatimasanashaikh

    फातिमा ने लगातार कई फिल्मों में छोटे किरदार निभाए लेकिन उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ जिसमें उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया है। फातिमा ने इस फिल्म में कमाल का काम किया और खूब तारीफें बटोरीं। आमिर खान के साथ आई ये फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म भी बन गई। इसके बाद फिर फातिमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Image Source-Instagram@fatimasanashaikh

    अब तक फातिमा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें से आप जैसा कोई, जमानत, मेट्रो इन दिनों, धक धक, थार, लुडो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फल्में भी शामिल हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ जैसे बड़ी सितारों के साथ काम किया। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Image Source-Instagram@fatimasanashaikh

    बीते दिनों फातिमा अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी तारीफ भी बटोरी थी। फातिमा की ये फिल्म लोगों को पसंद आई थी लेकिन कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में फातिमा के साथ विजय वर्मा लीड रोल में नजर आए थे। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)

  • Image Source : Image Source-Instagram@fatimasanashaikh

    इसी फिल्म के दौरान तमन्ना भाटिया के एक्स बॉयफ्रेंड रहे विजय वर्मा के साथ उनका नाम जोड़ा गया। दोनों के बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी नजदीकी और अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कहा था कि हम केवल अच्छे दोस्त हैं। आज फातिमा के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। (Image Source-Instagram@fatimasanashaikh)





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version