alanna panday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALANNAPANDAY
अलाना पांडे, अहान पांडे।

‘सैयारा’ से बड़ा धमाका करने वाले अहान पांडे की बहन अलाना पांडे भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अलाना 2024 में करण जौहर द्वारा निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो के रियेलिटी शो ‘द ट्राइब’ को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें वह अन्य इंफ्लूएंसर्स के साथ नजर आई थीं और अब वह अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अलाना पांडे यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों अलाना अपने नए घर को सजाने में जुटी हैं, जिसके लिए वह भर-भर कर शॉपिंग कर रही हैं। हाल ही में अलाना अपने पति आइवर मैक्रे के साथ अपने नए 5 बीएचके घर के लिए शॉपिंग करने निकलीं, जहां उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसदं आईं, जिसने उनके पति को हैरान कर दिया।

1 करोड़ का स्टोव आया पसंद

अलाना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को अपनी शॉपिंग दिखाई। शॉपिंग के लिए वह पति आइवर को भी साथ लेकर गई थीं। शॉपिंग के दौरान अलाना ने कई चीजें शॉर्टलिस्ट कीं। इसी दौरान उन्हें अपने नए घर के लिए 1 करोड़ का स्टोव और 63 लाख का मार्बल पसंद आया। जब उन्होंने अपने पति आइवर को इसके बारे में बताया तो वह इन चीजों की कीमत जानकर चौंक गए और ऐसा रिएक्शन दिया कि अब ये वायरल हो रहा है।

महंगी चीजों पर पति आइवर का रिएक्शन

अलाना अपने पति आइवर को बताती हैं कि उन्होंने घर के लिए कुछ सामान शॉर्टलिस्ट किया है। अलाना ने घर के लिए जो सामान सिलेक्ट किया था, उसकी कीमत 60 लाख से 1 करोड़ के बीच थी। ऐसे में जब आइवर को सामान की कीमतों का पता चलता है तो उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं  और वह साफ तौर पर कहते हैं कि ये चीजें बहुत महंगी हैं। इसके बाद अलाना बात करते हुए कहती हैं- ‘आप सोचते हैं कि आखिर रेनोवेशन में पैसा कहां चला जाता है? ये तब शुरू होता है जब आप रॉ मटेरियल खरीदने जाते हैं। हम प्रीमियन क्वालिटी का सामान खरीद रहे हैं, जो हमारे घर की वैल्यू बढ़ाएंगे। ये एक तरह का इन्वेस्टमेंट है।’

अलाना का ओटीटी डेब्यू

अलाना पांडे भले ही अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह ओटीटी डेब्यू पहले ही कर चुकी हैं। अलाना ने करण जौहर द्वारा निर्मित ‘द ट्राइब’ से ओटीटी डेब्यू किया था, जो एक रियेलिटी शो है। अलाना इस शो के दौरान काफी चर्चा में रहीं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि, इस शो के बाद वह किसी अन्य शो में नजर नहीं आईं, लेकिन यूट्यूब पर वह खासी एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ेंः New OTT Releases: सस्पेंस, एक्शन के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, इस हफ्ते होगा मनोरंजन ही मनोरंजन

‘जना नायकन’ सर्टिफिकेट विवाद अब तक नहीं सुलझा, मेकर्स ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, कहां अटका मामला?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version