
पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी से मिले तेज प्रताप यादव
पटनाः घर और आरजेडी से निकाले जाने के कई महीने बाद मंगलवार को जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता और भाई से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगने लगी है कि क्या लालू परिवार में अब सब कुछ ठीक हो गया है। क्या तेज प्रताप यादव को लेकर लालू परिवार के बीच मनमुटाव खत्म हो गया है। दरअसल, तेज प्रताप जन शक्ति जनता दल नाम से अपना संगठन बनाया है। उन्हें पिछले साल उनके पिता लालू यादव ने RJD पार्टी और परिवार से निकाल दिया था।
‘दही-चूड़ा भोज’ के लिए दिया निमंत्रण
जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज मैं मंगलवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचा और अपने पिता लालू प्रसाद यादव और अपनी मां राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेने के लिए मिला। मैं अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी से भी मिला और उन्हें 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले ‘दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।
भतीजी को गोद में खिलाया
तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी भतीजी कात्यायनी से भी मुलाकात की और उसे अपने गोद में खिलाया। तेज प्रताप ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
भाई तेजस्वी से मिले तेज प्रताप यादव