surbhi- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB DOORDARSHAN NATIONAL
10 साल चला शो का जादू

80 और 90 के दशक में टीवी पर कुछ ऐसे धारावाहिकों ने दस्तक दी, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। इन धारावाहिकों की पहचान थी इनकी मजबूत कहानी। कंटेंट के मामले में ये शो इतने मजबूत थे कि आज भी इनकी लोकप्रियता बनी हुई है। ये वो दौर था, जब दूरदर्शन का डंका बजता था और घर-घर में लोग साथ बैठकर टीवी शो देखते थे। ऐसे शोज जिनमें कोई बोल्ड, ग्लैमरस नहीं बल्कि साधारण सा आम जिंदगी से जुड़ा कंटेंट होता था। आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे ही शो के बारे में बताते हैं, जिसने 415 एपिसोड से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। हम बात कर रहे हैं ‘सुरभि’ शो की।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है नाम 

रेणुका शहाणे स्टारर ‘सुरभि’ दूरदर्शन के सबसे चर्चित और सफल शोज में से एक है, जो दूरदर्शन की सबसे लंबे समय तक चलने वाली कल्चरल सीरीज में से एक है। इस शो का नाम एक खास रिकॉर्ड के चलते लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था। दरअसल, 90 के दशक में आए इस शो को उन दिनों हर हफ्ते दर्शक लाखों चिट्ठियां भेजते थे। कई बार इन चिट्ठियों की संख्या 10 लाख तक भी पहुंची, जिसके चलते इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

8.8 है आईएमडीबी रेटिंग

भारतीय संस्कृति को समर्पित इस कल्चरल सीरीज को रेणुका शहाणे और सिद्धार्थ काक जैसे चर्चित कलाकार होस्ट करते थे। खास बात तो ये है कि सिद्धार्थ काक इस सीरीज के को-प्रोड्यूसर भी थे। 1990 से 2001 तक चला’सुरभि’ बीच में एक साल के लिए बंद किया गया था और वो साल था 1991। इस साल ये शो प्रसारित नहीं किया गया था। और फिर उसके बाद इसने फिर टीवी पर दस्तक दी और 10 साल तक चले इस शो के 415 एपिसोड्स प्रसारित किए गए।

ऑडिशन को गलती मानती थीं रेणुका शहाणे

ये ‘सुरभि’ शो ही था, जिसने रेणुका शहाणे को घर-घर में पहचान दी। लेकिन, क्या आप जानते हैं रेणुका इस शो के लिए ऑडिशन देने के अपने फैसले को लंबे समय तक अपनी गलती मानती रही थीं, लेकिन बाद में यही शो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट बना। वहीं ये शो भारतीय टेलीविजन के सबसे ऐतिहासिक शोज में से एक बना, क्योंकि ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि भारत की विविधता, संस्कृति और इतिहास को दर्शकों तक पहुंचाने वाली कल्चरल डॉक्यूमेंट थी।

ये भी पढ़ेंः पुरानी अंगूरी भाभी की बेटी को देखा? हीरोइन से कम नहीं हैं शुभांगी अत्रे की लाडली आशी, फैन बोले- ’19-20 का फर्क है’


करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोप, पत्नी पलक ने शेयर किया पहला पोस्ट, इशारे-इशारे में दिया जवाब?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version