Eknath shinde- India TV Hindi
Image Source : PTI
एकनाथ शिंदे

ठाणे:  महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीएमसी में भी महायुति बहुमत की ओर अग्रसर है। ठाणे में बंपर जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही चुनाव के दौरान बीजेपी के साथ उभरे तमाम गिले-शिकवे को खत्म करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गए हैं तो बीजेपी नेताओं से गिले-शिकवे भी खत्म हो गए हैं। ठाणे में एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 

मुंबई में महायुति का महापौर

एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ठाणे में जनता ने शिवसेना को स्पष्ट बहुमत दिया है। मैं मुम्बई के मतदाताओं का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया है। वहां हमारे गठबंधन का ही महापौर बनेगा।

लोगों ने विकास को स्वीकार किया-शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा-‘ बीते साढ़े तीन साल से हमारे गठबंधन की सरकार ने मुंबई शहर के विकास के लिए काफी काम किया। लोगों ने इस विकास को स्वीकार करते हुए जनादेश दिया है। मुंबई देश की राजधानी है। प्रधानमंत्री भी जब मुंबई आते हैं तब कहते हैं कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बनना चाहिए। हम मुंबई को गड्ढे और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।’ शिंदे ने कहा कि मुंबई के लोगों ने विकास को स्वीकार किया है जबकि एंटी डेवलपमेंट को नकार दिया है।

बता दें कि ठाणे महानगरपालिका में भी महायुति ने बंपर जीत हासिल की है। ठाणे की सभी 131 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। शिवसेना शिंदे ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी 28 सीटों पर सफल रही है। वहीं एनसीपी (अजीत पवार) को 9 सीटें मिली है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं शरद पवार की एनसीपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version