रेखा यादव- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM (फाइल फोटो)
रेखा यादव

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मुंबई में अक्सर तूल पकड़ने वाले ‘मराठी बनाम उत्तर भारतीय’ विवाद के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार रेखा यादव ने दहिसर (वार्ड नंबर 1) से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही रेखा यादव बीएमसी चुनाव 2026 में जीत हासिल करने वाली पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार बन गई हैं।

शीतल म्हात्रे को दी मात

यह मुकाबला महज दो उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि दो अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बीच था। रेखा यादव के सामने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीतल म्हात्रे थीं। चुनाव प्रचार के दौरान मुंबई में मराठी और बाहरी के मुद्दे को लेकर काफी तीखी बहस देखने को मिली थी, लेकिन दहिसर की जनता ने रेखा यादव को चुनकर यह साफ कर दिया कि उनके लिए स्थानीय विकास और चेहरा सबसे ऊपर है।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version