वायरल मैसेज का फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : X/THEOFFICIALSBI
वायरल मैसेज का फैक्ट चेक

सोशल मीडिया में कई तरह के फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं। इनमें से अधिकतर फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ वायरल किए जाते हैं। मोबाइल पर भेजे जाने वाले मैसेज भी फ्रॉड का एक जरिया बन चुके हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही मैसेज, फोटो और वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में एक मैसेज वायरल हो रहा है। ये मैसेज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से बताया जा रहा है। इस मैसेज में दावा किया गया कि एसबीआई यूजर्स को अपना आधार अपडेट करने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी। इसमें यह भी दावा किया गया है कि अगर आधार अपडेट नहीं किया गया, तो SBI YONO ऐप ब्लॉक हो जाएगा।

पूरी तरह गलत है दावा

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल मैसेज के दावे की सत्यता जांच की है। पता किया गया क्या यह सच है कि अगर आप अपना आधार अपडेट नहीं करेंगे तो आपका SBI YONO ऐप ब्लॉक हो जाएगा? जांच में सामने आया है कि एसबीआई बैंक की तरफ से ऐसा कोई आदेश या नोटिस जारी नहीं किया गया है। मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करने का मैसेज वित्तीय धोखाधड़ी के चलते भेजा जा रहा है। लोगों को ऐसे मैसेज से सावधान रहना होगा। एसबीआई यूजर्स को अपना आधार अपडेट करने का दावा पूरी तरह गलत है।

न डाउनलोड करें APK फाइल

भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने भी इस वायरल मैसेज के दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कोई भी APK डाउनलोड न करें या पर्सनल, बैंकिंग, या आधार डिटेल्स शेयर न करें।

नहीं मांगी जाती ऐसी कोई जानकारी

पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि एसबीआई बैंक ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगता है। जरूरी कार्रवाई के लिए संदिग्ध मैसेज की रिपोर्ट report.phishing@sbi.co.in पर करें। ऐसी धोखाधड़ी होने से खुद बचें और अन्य लोगों को भी बचाएं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version