
आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंगपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी समूह के फंसे होने की संभावना है। गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आतंकी, भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचते रहते हैं लेकिन भारतीय जवानों की तरफ से उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
कॉपी अपडेट हो रही है…
