अमरूद की लौंजी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE – @KITCHENHISTORY
अमरूद की लौंजी

अमरूद की चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी अमरूद की चटपटी लौंजी का चटपटा स्वाद चखा है? मीठे, खट्टे और मसालेदार स्वाद का ऐसा जबरदस्त मेल जो हर निवाले के साथ ज़ुबान पर छा जाए। सर्दियों में खास तौर पर बनने वाली यह लौंजी न सिर्फ खाने का मज़ा बढ़ाती है, बल्कि बनती भी है बेहद आसान तरीके से। तो देर किस बात कि झटपट नोट कर लें अमरूद की लाजवाब लौंजी की रेसिपी

अमरूद की लौंजी बनाने के लिए सामग्री

5 अमरूद, चुटकी भर हींग, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच धनिया के बीज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच चीनी, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

अमरूद की लौंजी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: अमरूद की लौंजी बनाने के लिए, सबसे पहले 5 अमरूद लें और उन्हें अच्छी तरह से धोएं। अब छिलनी से अमरूद के छिलके को छील लें। 

  • दूसरा स्टेप: अमरूद को छिलने के बाद, उसे चारा टुकड़ों में काटें। उसके बाद हर टुकड़े से बीज वाले हिस्से को हटाएं। उसके बाद अमरूद के छोटे छोटे टुकड़ों में काटें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन  करें और उसपर कड़ाही रखें और दो चम्मच तेल डालें। अब तेल में चुटकी भर हींग, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच दरदरा पीसा हुआ धनिया का बीज डालें। जब ये चटकने लगे तब उसमें अमरूद के टुकड़े डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब स्लो आंच पर, अमरूद को भूनें और फिर उसमें एक कप पानी डालें। जब पानी गाढ़ा होने लगे तब उसमें दो चम्मच चीनी,आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और नमक वाढ अनुसार डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • पांचवा स्टेप: दो से तीन मिनट के बाद गैस बंद कर दें। आपकी गरमागरम चटपटी अमरूद की लौंजी बनकर तैयार है।

अमरूद की लौंजी के फायदे

अमरूद की लौंजी सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद है. फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह रेसिपी पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने में मदद करती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है, साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है. 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version