दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
Image Source : ANI
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण,  22 और 23 जनवरी, 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी अवधि के दौरान क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान  40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में 22 जनवरी को बिजली और तेज़ हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में 23 तारीख को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब में दर्ज हुआ भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5°-9°C दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगा पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि यहां भी ठंड पड़ रही है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 °C आदमपुर (पंजाब) में दर्ज किया गया।

यहां पड़ेगा घना कोहरा

22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 24-26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है। 

राजस्थान में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। सीकर जिले के फतेहपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 4. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और फतेहपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, पाली में 5.9 डिग्री और लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version