
स्क्रीन प्रोटेक्टिंग वाला फीचर
Screen Protector Phone: अक्सर ऐसा होता है कि आप भीड़भाड़ वाली जगह में होते हैं या ट्रेन-बस, रेस्ट्रां, मूवी हॉल या ऐसी जगह होते हैं जहां आपके आस-आस कई लोग आपके पीछे या दाएं-बाएं होते हैं। कई बार आप चाहते हैं कि वो आपके फोन की स्कीन ना देख पाएं लेकिन इसके लिए आपको अपने फोन पर बाजार में मिलने वाला स्क्रीन प्राइवेसी प्रोटेक्टर लगाना होता है। हालांकि ये स्क्रीन प्राइवेसी प्रोटेक्टर आपके फोन के डिस्प्ले पर भी असर डालते है जैसे फोन की ब्राइटनेस को कम करके इसके कलर रेडिएंस को भी बदल देते हैं और बाहरी वातावरण में स्क्रीन धुंधली भी दिख सकती है तो स्मार्टफोन यूजर्स इसको ज्यादा यूज नहीं करते पाए जाते हैं।
ये कंपनी लाने वाली है नया इन बिल्ट प्राइवेसी फीचर
ऐसे में अगर आपको स्मार्टफोन कंपनी ही अपने फोन में ऐसा फीचर दे कि जिससे आपके फोन की स्क्रीन केवल आपकी आंखों की पहुंच में हो और दूसरे आपके फोन में आने वाले मैसेज और नोटिफिकेशन वगैरह ना पढ़ पाएं तो क्या ही अच्छा होगा। जी हां स्मार्टफोन बाजार की दिग्गज कंपनी आपको ऐसी सुविधा भी देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अपने आने वाले Galaxy S26 सीरीज में एक नया इन बिल्ट प्राइवेसी फीचर दे रहा है और ये हार्डवेयर लेवल का प्राइवेसी फीचर होने वाला है।
कैसे ये फीचर आएगा आपके काम
जब आपको कोई बेहद कॉन्फिडेंशियल मैसेज या नोटिफिकेशन मिलता है तो आपके देखने के एंगल से आप पूरा मैसेज साफ तौर से देख सकते हैं। हालांकि किसी तिरछे एंगल से देखने पर नोटिफिकेशन एरिया पूरी तरह से काला हो जाता है जिससे दूसरे के लिए मैसेज पढ़ना नामुमकिन हो जाता है, जबकि स्क्रीन का बाकी हिस्सा दिखाई देता रहता है और इससे बेअसर रहता है। इसका मतलब है कि प्राइवेसी स्क्रीन अब पूरे डिस्प्ले को काला नहीं करती है। यह सिर्फ उस हिस्से की सुरक्षा करती है जिसे आप दूसरों को नहीं दिखाना चाहते और वह भी कहीं ज्यादा सटीकता के साथ होता है।
इसके बारे में @UniverseIce के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया गया है-
सैमसंग S26 अल्ट्रा की प्राइवेसी स्क्रीन ग्लोबल प्राइवेसी मोड से कहीं आगे जाती है। यह इस तरह काम करता है
आप स्क्रीन के सिर्फ एक खास हिस्से उदाहरण के लिए मैसेज नोटिफिकेशन पॉपअप पर प्राइवेसी सेफ्टी अप्लाई कर सकते हैं जबकि बाकी डिस्प्ले पूरी तरह से सामान्य रहता है।
ये एक बहुत ही प्रेक्टिकल फीचर है
इसके टीजर के जरिए जो बात समझ में आई है वो ये है कि ये फीचर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के कॉम्बिनेशन से चलेगा जिसके तहत माना जा सकता है कि सेटिंग्स में एक प्राइवेसी टॉगल कंपनी देगी, जैसे ही इसे ऑन किया जाएगा फोन डिस्प्ले का व्यूइंग ऐंगल कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
New Aadhaar App: आ गया नए आधार ऐप का ‘फुल वर्जन’, घर बैठे अपडेट करें मोबाइल नंबर, पता और करें कई काम