बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की दहाड़, 6 दिनों में ही 200 करोड़ रुपयों का किया कलेक्शन, लेकिन अब धीमी पड़ी रफ्तार


Border 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@VARUNDHAWAN
बॉर्डर 2

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर-2 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने महज 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और अब तक 200 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दहाड़ जारी है। हालांकि अब हर दिन इसकी कमाई की रफ्तार में कमी दर्ज की जा रही है। इसके बाद भी फिल्म 200 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपयों की कमाई की। दूसरे दिन 36.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे दिन54.50 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। 

26 जनवरी को सबसे ज्यादा की कमाई

गणतंत्र दिवस की छुट्टी वाले चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपयों की कमाई की। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और कमाई महज 20 करोड़ रुपयों तक सिमट गई। छठे दिन फिल्म ने शाम 6 बजे तक भारत में 5.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अब तक फिल्म ने भारत में 205.55 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन ने विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ को वीकेंड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया।

23 जनवरी को रिलीज हुई थी फिल्म

1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं बॉर्डर 2 भी उसी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी है। अभी भी फिल्म लगातार सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि अब फिल्म अपने पहले हफ्ते के समाप्ति की तरफ बढ़ रही है और इसकी कमाई भी घटने लगी है। अब देखना होगा कि क्या बॉर्डर 2 अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स को खुश कर पाती है या नहीं। 

सनी देओल ने फैन्स के साथ मनाया जश्न

बता दें कि बॉर्डर 2 को लोगों ने खूब प्यार दिया है और सोशल मीडिया पर कमाल की तारीफें भी मिली हैं। लोगों ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी और पुरानी यादें ताजा कर लीं। बीते दिनों बॉर्डर -2 की स्टारकास्ट भी मुंबई के एक सिनेमाघर में अचानक पहुंची थी जिसे देख लोग खुश हो गए थे। 

ये भी पढ़ें- आशिकी-2 के इस गाने के लिए चुने गए थे केके, लेकिन कैसे बदली अरिजीत सिंह की किस्मत और बन गए सुपरस्टार?

भारती सिंह ने बताया अपने छोटे बेटे का नाम, नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें भी की शेयर, फैन्स ने दी बधाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *