वॉशिंग मशीन में स्वेटर कैसे धोएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
वॉशिंग मशीन में स्वेटर कैसे धोएं

ठंड के कपड़ों को हाथ के धोना काफी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों के स्वेटर और जैकेट काफी मोटे और भारी होते हैं। इन्हें रगड़कर साफ करना हाथों में दर्द कर सकता है। लोग स्वेटर के खराब होने के डर से वॉशिंग मशीन में धोने से बचते हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और फिर स्वेटर को वॉशिंग मशीन में धोया जाए तो स्वेटर एकदम साफ हो जाते हैं। इससे न तो कपड़े खराब होंगे और न ही स्वेटर पर कोई रोएं आएंगी। हालांकि वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोते वक्त इन बातों का ख्याल जरूर रखें। इससे स्वेटर की चमक नई जैसी बनी रहेगी।

वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोने का आसान तरीका

स्वेटर को उल्टा करके धोएं- वॉशिंग मशीन में ऊनी कपड़ों को खासतौर से स्वेटर को उल्टा करके धोएं। इससे ऊनी कपड़ों के रोएं एक दूसरे से नहीं चिपकते हैं। कपड़े में जिप या बटन हैं तो उन्हें बंद कर दें। इससे कपड़े की चमक बनी रहेगी और गंदगी साफ हो जाएगी। काले और सफेद कपड़ों को साथ धोने से भी बचना चाहिए।

ठंडे पानी इस्तेमाल करें- ऊनी कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी का ऑप्शन ही चुनें। कई बार लोग गर्म पानी से ऊनी कपड़ों को धो देते हैं जिससे कपड़े काफी लूज हो जाते हैं और खराब होने का डर भी रहता है। गर्म पानी से कपड़े को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त पानी का मोड सही सेलेक्ट करें।

लिक्विड और माइल्ड डिटर्जेंट उपयोग करें-  ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हार्ड डिटर्जेंट का उपयोग न करें। स्वेटर धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें। ऊनी कपड़ों को धोने के लिए ईजी का भी उपयोग किया जाता है। इससे कपड़ों का रंग फीका नहीं पड़ता और कपड़े खराब होने से बच जाते हैं।

वॉशिंग मशीन में ऊनी स्वेटर किस मोड पर धोएं- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए आपको हमेशा वूलन मोड या फिर कोई जेंटल या सबसे हल्का मोड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऊनी कपड़े काफी जल्दी साफ हो जाते हैं। इससे कपड़ों की शाइन बरकरार रहती है और कपड़े खराब नहीं होते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version