
सांकेतिक फोटो
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार अब दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जेईई मेन सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जेईई मेन सेशन 2026 अपैल सेशन के लिए आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख 1 फरवरी 2026 है। वहीं, आवेदन खत्म होने की 25 फरवरी 2026 (टेंटेटिव डेट्स) है। इस बात की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट साझा कर दी है।
एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर ‘जेईई मेन 2026 सेशन 2’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरना होगा और फिर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- आखिरी में उम्मीदवारों को एक प्रिंट आउट लेना होगा।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू किया गया था जो 29 जनवरी 2026 तक चला। परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर I का आयोजन किया गया था। पेपर 1 का आयोजन प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो शिफ्टों में आयोजि किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को पेपर 2 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।
सेशन 1 की परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अब परीक्षा की आंसर-की और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो नेशनल टेस्टिंग की ओर से जल्द ही जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
बंगाल में गरजे अमित शाह, TMC पर करप्शन को बढ़ावा देने और घुसपैठियों को पनाह देने का लागाया आरोप
