
हुमायूं कबीर का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है। आज तो हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की महिलाओं को तीन हजार रुपये का लक्ष्मी भंडार योजना दिया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी और साथ साथ भाजपा पर कटाक्ष किया, बोले-ममता बनर्जी ने यहां कुछ नहीं किया। अब ममता बनर्जी को हराना है और बीजेपी को भी यहां मजबूत होने नहीं दिया जाएगा। हुमायूं कबीर ने कहा 2.82 करोड़ मुस्लिम वोट बंगाल में है।
भाजपा और टीएमसी को लेकर बोले हुमायूं
हुमायूं कबीर ने कहा, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीट मिलने नहीं दूंगा और टीएमसी को तो 50 से ज्यादा सीट नहीं लेने दूंगा। इस बार दोनों को हरा देना है। इसके साथ ही हुमायूं कबीर ने कहा, अभिषेक बनर्जी जहां रैली करेंगे, मैं भी वहां रैली करूंगा। मैं ऐसी वैसी कोई भी वो बात और नहीं करूंगा, जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कहते हैं। उन लोगों ने बहुत कुछ कहा है।
असदुद्दीन को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ईद के बाद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर ब्रिगेड में रैली करूंगा। उनके लिए ISF का दरवाजा खुला है।