rishikesh aiims- India TV Hindi
Image Source : AIIMS RISHIKESH
ऋषिकेश एम्स

देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। 32 वर्षीय तलाकशुदा युवती ऋषिकेश एम्स में काम करती थी। देहरादून के SSP अजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में किराए के घर में अकेली रहने वाली प्रीति रावत को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्यरत प्रीति के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके बॉयफ्रेंड सुरेश गुप्ता पर लगाया है। 

4 महीने पहले पत्नी से लिया था तलाक

घटना की प्रारंभिक जांच तथा आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ साल पहले पति से तलाक के बाद पौड़ी जिले के यमकेश्वर की रहने वाली प्रीति की मुलाकात ऋषिकेश में गुप्ता से हुई। जल्द ही यह मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई और प्रीति से विवाह करने के लिए सुरेश ने चार महीने पहले अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था।

सारी संपत्ति बेचकर ऋषिकेश में ढूंढ रहा था मकान

पुलिस के मुताबिक, हालांकि, प्रीति और उसके परिजनों ने सुरेश से शादी से पहले ऋषिकेश में प्रॉपर्टी लेने को कहा जिसके बाद उसने हरिद्वार जिले के लक्सर में स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी और ऋषिकेश में मकान ढूंढ़ने लगा । हालांकि, 35 लाख रुपये में उसे ऋषिकेश में कोई अच्छी प्रॉपर्टी नहीं मिल रही थी जिससे उसके तथा प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और सुरेश डिप्रेशन में चला गया।

SSP ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि प्रीति के साथ विवाह के लिए अपनी पत्नी से तलाक लेने, अपनी सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में मकान न ले पाने और प्रीति के साथ शादी न कर पाने के कारण अवसाद में आकर सुरेश ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

SSP ने मृतका के परिजनों को सांत्वना दी

एसएसपी ने बताया कि मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर सुरेश गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए आरोपी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।  

यह भी पढ़ें-

बेइंतहां प्यार की ऐसी खौफनाक दास्तां, नवविवाहिता ने पति की हत्या कर टांग दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा

शराब के नशे में धुत्त बेटे ने बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा, वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version