Budget 2026, gaming sector- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
बजट 2026 में गेमिंग सेक्टर को बूस्ट

Budget 2026: अपने नौवें बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के गेमिंग सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। भारत एनिमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और कॉमिक्स के लिए तेजी से बढ़ता बाजार है। वित्त मंत्री ने अपने रिकॉर्ड नौवें बजट भाषण में कहा कि भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC एक ग्रोइंग सेक्टर है, जिसमें 2030 तक 2 मिलियन प्रोफेशनल की जरूरत है।

सरकार ने इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिंग टेक्नोलॉजी, मुंबई से मदद लेने का ऐलान किया है। IICT मुंबई की मदद से देश के 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स ओपन किए जाने की घोषणा की गई है।

AVGC सेक्टर में लाखों नौकरियां

AVGC सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार का अनुमान है कि अगले तीन साल यानी 2030 तक 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। इसके लिए सरकार ने स्कूल और कॉलेज लेवल पर स्किल डेवलपमेंट की रिक्वॉयरमेंट का आकलन किया है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए देश के 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC लैब्स ओपन किए जाएंगे। IICT मुंबई की सहायता से स्कूलों और कॉलेजों में लैब ओपन किए जाएंगे, जो ग्रासरूट लेवल पर बच्चों और युवाओं के अंदर कंटेंट क्रिएटिंग स्किल को अपग्रेड किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने अपने 9वें बजट भाषण में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेक्टर को विकसित भारत का आयाम बताया है। 2047 तक भारत आईटी और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर में ग्लोबल लीडर बन जाएगा। इसके लिए टेक फेलोशिप, एआई गर्वनेंस, डीप-टेक रोबोटिक्स को बढ़ावा दिया जाएगा। देश भर में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चल को बेहतर बनाने के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने एआई डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज, 5G/6G टेक्नोलॉजी, बायोफार्मा टेक्नोलॉजी के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं। चिप मैन्युफेक्चरिंग के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें – Budget 2026 में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, नौकरियों पर AI के प्रभाव के लिए बनेगी हाई लेवल स्टैंडिग कमिटी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version