Tejashwi Yadav - India TV Hindi
Image Source : ANI
तेजस्वी यादव

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे। उन्हें व्हीलचेयर पर सत्र में जाते हुए देखकर सभी दंग रह गए। सभी के मन में ये सवाल गूंज रहा था कि आखिर तेजस्वी के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उन्हें व्हीलचेयर पर सत्र में भाग लेने के लिए आना पड़ा।

क्या है वजह?

रविवार को RJD की तरफ से ये जानकारी दी गई थी कि तेजस्वी के पैर का नाखून उखड़ गया है। इसी वजह से वह व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं।

तेजस्वी ने क्या कहा?

बिहार विधानसभा के विपक्ष के सांसद तेजस्वी यादव को बाएं पैर के अंगूठे में स्पष्ट चोट के साथ व्हीलचेयर पर विधानसभा के बजट सत्र में लाया गया। उन्होंने कहा, “नाखून निकल गया। कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं।”

हालही में नीट छात्रा के रेप और हत्या का मुद्दा उठाया था

नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हालही में NEET छात्रा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले को एक्सपोज करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है, जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता। पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है, जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते हैं। 

उन्होंने कहा कि नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआई 12-13 वर्षों से आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तथा जांच भी बंद कर दी। यही इस मामले में होना है। कहां हैं चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर सरकार द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के ज़रिए ध्यान भटकाने की कोशिशें होगी? 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version