india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान मैच क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होता है। चाहे वो किसी भी स्तर का मैच हो। टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन का वक्त शेष है, इस बीच अचानक पाकिस्तान ने ये कह दिया है कि वे वर्ल्ड कप तो खेलेंगे, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेंगे। ये बात पाकिस्तान की सरकार की ओर से कही गई है। अब लगता ऐसा है कि पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। विरोध दर्ज कराने के लिए पीछे की मंशा उसकी कुछ और ही है। भारतीय टीम से मिल रही लगातार हार से अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी लगता है कि तंग आ चुका है। 

15 फरवरी को खेला जाना है टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 खेलती हुई नजर आएगी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान मैच अब शायद खटाई में पड़ गया है। हालांकि पीसीबी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी आईसीसी को नहीं दी गई है। जब आईसीसी को इसी पूरी सूचना दी जाएगी, उसके बाद देखना होगा कि आईसीसी इस बारे में क्या फैसला करती है। फिलहाल तो इतना पक्का नजर आ रहा है कि आईसीसी की ओर से कुछ ना कुछ तो एक्शन पाकिस्तान पर लिया ही जाएगा। 

मोहसिन नकवी ने कहा, उससे ठीक उलट आ गया जवाब

पाकिस्तान की सरकार की ओर से जब ये ऐलान किया गया कि वे टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, उसकी टाइमिंग को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने पिछले सोमवार को वहां के पीएम शहबाज शरीफ से मुकाबला के बाद कहा था कि पाकिस्तान के सारे विकल्प खुले हुुए हैं और जो भी आखिरी फैसला होगा, उसके बारे में शुक्रवार या फिर सोमवार को बता दिया जाएगा। शुक्रवार इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया, लेकिन सोमवार का भी इंतजार नहीं किया गया। फैसला रविवार देर शाम किया गया। जब अंडर 19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें आपस में​ ​भिड़ रही थीं। 

अंडर 19 विश्व कप में भारत ने दी है पाकिस्तान को पटकनी

अंडर 19 विश्व कप में जब भारत और पाकिस्तान का मैच दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ, तब तक सेमीफाइनल की तीन टीमें तय हो चुकी थीं। भारत और पाकिस्तान के मैच से ही तय होना था कि कौन सी चौथी टीम सेमीफाइनल में जाएगी। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए इस मैच में 49.5 ओवर में 252 रन बना दिए। यानी पाकिस्तान को ये मैच जीतने के लिए 253 रन बनाने थे। 50 ओवर में 253 रन बनाने भर से पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता। दो अंक लेने और भारत से अधिक रन रेट करने के लिए पाकिस्तान को ये मैच करीब 35 ओवर में जीतना था। जो कि पाकिस्तान की युवा टीम नहीं कर पाई। 

पाकिस्तान के मैच से बाहर होते ही आ गया फैसला

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच में जैसे ही ये तय हुआ कि पाकिस्तानी टीम अब सेमीफाइनल में नहीं जा रही है और इस मैच को 35 तो क्या 50 ओवर में भी पाकिस्तानी टीम नहीं जीत पाएगी, ठीक उसी वक्त ये ​फैसला आया कि पाकिस्तानी टीम 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेगी। इस टाइमिंग को लेकर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है। 

टी20 विश्व कप में हमेशा भारतीय टीम पड़ी है पाकिस्तान पर भारी

टी20 क्रिकेट विश्व कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल मिलाकर 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें से सात मैच भारत ने जीते हैं और एक मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। एक मैच साल 2007 में टाई भी हुआ था, जो भारत ने बॉल आउट में जीता था, इस तरह से भारत का पलड़ा काफी भारी है। इस बार कहीं जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता तो स्कोर लाइन 8-1 ना हो जाए, इसलिए पाकिस्तान ने पीछे हटने का फैसला किया है। हालांकि अंदर की बात क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन भारतीय टीम जिस तरह का खेल दिखा रही है, उससे लगता है कि पाकिस्तान में हार का डर और खौफ इतना है कि वो इस मैच को बिना खेले ही टीम इंडिया को दो अंक देने के लिए तैयार हैं। 

यह भी पढ़े 

‘भारी नुकसान झेलना पड़ेगा’, IND vs PAK मैच के बहिष्कार पर विराट कोहली के कोच का आया रिएक्शन

IND vs PAK: पाकिस्तान पीछे हटा, लेकिन टीम इंडिया निभाएगी पूरी जिम्मेदारी, करेगी ये सारे बड़े काम

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version