शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट।- India TV Hindi
Image Source : FB/SHEHZAD POONAWALLA
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद इस घटना की जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी मां की सर्जरी करानी पड़ेगी, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। वहीं शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने इस घटना का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कार पीछे की तरफ आती है और वहां खड़ी शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मार देती है। शहजाद पूनावाला ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। 

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर किया पोस्ट

शहजाद पूनावाला ने घटना के बारे में एक्स पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने अपना पोस्ट में लिखा, “कुछ घंटे पहले एक बेहद घृणित इंसान ने जानबूझकर मेरी मां पर अपनी कार चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और फिर वह भाग गया। माताजी का बहुत जल्द एक सर्जरी कराना पड़ेगा। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। मेरी मां सबसे दयालु और सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं और इस उम्र में उनके साथ यह होना मुझे अंदर तक कचोट रहा है।” शहजाद पूनावाला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुणे पुलिस और सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक्स पर टैग भी किया है। उन्होंने कहा है कि पुणे पुलिस आरोपी त्वरित गिरफ़्तार कर यह सुनिश्चित करेगी कि उसे उचित सजा मिले। 

भाई ने शेयर किया एक्सीडेंट का वीडियो

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version