X- India TV Hindi
Image Source : X
एक्स

Elon Musk SpaceX: एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) अब स्पेसएक्स के स्वामित्व में आ गया है। स्पेसएक्स ने ये बात ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के जरिए कन्फर्म की है कि एलन मस्क का आई स्टार्टअप xAI अब स्पेसएक्स के साथ विलय कर दिया गया है। इस डील के बाद दोनों कंपनियां एक छत और एक स्ट्रक्चर के नीचे आ जाएंगी। एल्न मस्क का कहना है कि इस संयु्क्त कॉम्बिनेशन से दोनों कंपनियों के बीच गहरा कनेक्टेड सिस्टम बनेगा और इसके साथ ही दोनों मिलकर एआई, सैटेलाइट और डायरेक्ट कम्यूनिकेशन्स के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकेंगे। इस अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य सभी को एक इकोसिस्टम के अंदर रखकर तेजी से इनोवेशन करना है।

ध्यान दें कि एलन मस्क ने मई 2025 में xAI और X का विलय कर दिया था यानी अब स्पेसएक्स के xAI के अधिग्रहण करने के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स भी इसकी छाया के अंतर्गत आ गया है। xAI फिलहाल अपने चैटबॉट Grok के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है जो पहले से ही एक्स में इंटीग्रेटेड है। अब अंतरिक्ष मिशनों पर फोकस्ड स्पेसएक्स अब अपनी क्षमताओं को xAI की एक्स तकनीकों के साथ कॉम्बिनेशन करेगा। एआई कंपनी के स्पेसएक्स में विलय से मस्क को अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

एलन मस्क एआई को अंतरिक्ष में क्यों चाहते हैं?

एलन मस्क का मानना है कि न्यू जेनरेशन और एडवांस्ड एआई सिस्टम्स उस क्षमता से ज्यादा एनर्जी और इलेक्ट्रिसिटी की खपत कर रहे हैं जिस क्षमता से ये धरती पर पावर की खपत कर रहे हैं। लिहाजा लंबे समय में हमें इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सटीक सॉल्यूशन की जरूरत है। एआई की मांग बेतहाशा तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए अब अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना इसके लिए इकलौता प्रेक्टिकल सॉल्यूशन दिखाई पड़ता है। इसके अलावा ये डेटा सेंटर आगे चलकर ऑर्बिट में मौजूद सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करेंगे और इसकी मदद से धरती पर मौजूद पावर ग्रिड पर दबाव कम हो जाएगा।

आने वाले सालों में एआई कंप्यूटिंग अंतरिक्ष में ट्रांसफर हो सकती है

मस्क ने कहा कि अगले दो से तीन सालों के अंदर एआई कंप्यूटिंग पैदा करने का सबसे कम लागत वाला तरीका अंतरिक्ष में हो सकता है जिससे पहले से कहीं ज्यादा स्पीड और पैमाने पर एआई मॉडल के कॉस्ट-इफेक्टिव डेटा और डेटा प्रोसेसिंग को सक्षम बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट की व्हाट्सऐप-Meta को चेतावनी- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के नागरिकों की प्राइवेसी के साथ खेल नहीं सकते





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version