
कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की के विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है।
Kolkata Airport Emergency Landing: कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उसके इंजन से चिंगारी निकलने की खबर है। काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 की कोलकाता हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की खबर दी थी। ये फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 236 यात्री सवार थे।
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डारेक्टर ने कहा कि विमान इस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर है। उसका निरीक्षण जारी है।