9वीं मंजिल से गिरकर 3 सगी बहनों की मौत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
9वीं मंजिल से गिरकर 3 सगी बहनों की मौत

गाजियाबाद की सोसायटी में बीती रात तीन नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे  9वीं  मंजिल से गिर गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें  एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। आशंका है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। माता-पिता अक्सर लड़कियों को खेलने से रोकते थे। इन लड़कियों ने सुसाइड किया है या कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- जुबेर अख्तर, गाजियाबाद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version