यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से प्रेरित है।- India TV Paisa

Photo:PIXABAY यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से प्रेरित है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत में बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब सोना और चांदी में मजबूत रिकवरी देखने को मिली, जो पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली और करेक्शन के बाद आई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी में 14,300 रुपये या 5.03% की तेजी के साथ कीमत बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर, 99.9% शुद्ध सोना में 7,400 रुपये या 4.69% की बढ़ोतरी हुई, जिससे कीमत 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर को पार कर गई। मंगलवार का बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

क्या कहते हैं एक्पर्ट

ट्रेडर्स और एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से प्रेरित है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश वाली धातुओं में दिलचस्पी दोबारा बढ़ी है। लेमॉन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन के दौर के बाद बुधवार को सोना और चांदी दोनों में मजबूत रिकवरी दिखी। सोना 3% से ज्यादा चढ़कर 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंचा, जबकि चांदी इंट्रा-डे में लगभग 6% तक उछली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती

  • स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर या 5.03% बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
  • स्पॉट सोना 100.03 डॉलर या 2.02% की तेजी के साथ 5,047.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने इस तेजी की वजह बताते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों को फिर से सुरक्षित एसेट्स की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान टकराव इस हफ्ते होने वाली परमाणु वार्ता की उम्मीदों को कमजोर कर रहा है। इससे वॉशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव बढ़ने की आशंका गहरा रही है, जो सोने में रिस्क प्रीमियम बढ़ा सकती है और सेफ-हेवन एसेट्स की मांग को और मजबूत कर सकती है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version