कौन होगा बीएमसी का नया मेयर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (PTI)
कौन होगा बीएमसी का नया मेयर

मुंबई को नया मेयर 11 फरवरी को मिल जाएगा, लेकिन मेयर भाजपा का होगा या शिवसेना शिंदे गुट का, यह अब तक फाइनल नहीं हुआ है। बीएमसी के चुनाव का लगभग एक महीना बीत चुका है और अब मुंबई को नया मेयर मिलने जा रहा है, बता दें कि मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेयर पद के लिए पात्र उम्मीदवार सात फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है और उसी दिन दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें मेयर के लिए चुनाव होंगे और मेयर चुन लिया जाएगा।

भाजपा और शिवसेना शिंदे ने जीते हैं 118 सीट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 पार्षदों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। बता दें कि बीएमसी में 227 वार्ड हैं, इस बार के चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह भाजपा शिंदे सेना के गठबंधन ने कुल 118 सीट पर जीत हासिल की है।

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोट डाले गए थे जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती हुई थी। बता दें कि बीएमसी में मेयर का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। तो ऐसे में कोई महिला ही इस बार बीएमसी में मेयर की कुर्सी पर बैठेगी। वहीं शिवसेना उद्धव को 65 सीटें मिली हैं और राज ठाकरे के मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली है। 

भाजपा और शिंदे सेना, कौन होगा मुंबई का मेयर

मुंबई के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 है जिसे शिवसेना शिंदे और भाजपा गुट ने पार कर लिया है। ऐसे में भाजपा और शिवसेना शिंदे अपने उम्मीदवार को मेयर बना सकते हैं। लेकिन अबतक ये फाइनल नहीं है कि मेयर बीजेपी का होगा या शिवसेना का, क्योंकि बीएमसी में अपने सीनियर नेता गणेश खंकर को पार्टी का नेता नियुक्त किया है। वहीं, शिवसेना ने अमय घोले को अपनी पार्टी का नेता चुना है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version