apple macbook 2026- India TV Hindi
Image Source : APPLE INDIA
एप्पल का सस्ता मैकबुक जल्द होगा लॉन्च।

Apple लंबे समय से लो-कॉस्ट लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एप्पल का यह मैकबुक जल्द ही दस्तक दे सकता है। नई रिपोर्ट में इस सस्ते MacBook के फीचर्स के साथ-साथ इसकी कीमत भी लीक हुई है। इसमें कंपनी अपने फ्लैगशिप प्रोसेसर A18 Bionic चिप का इस्तेमाल कर सकता है। एप्पल अपने इस लो-कॉस्ट मैकबुक के 8 मिलियन यानी करीब 80 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन कर सकता है। एप्पल का मुख्य फोकस बजट लैपटॉप सेगमेंट में चीनी कंपनियों को चुनौती देने का है।

सस्ते MacBook की कीमत लीक

कोरियन मीडिया मिरर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का लो-कॉस्ट मैकबुक वाला प्लान ऑन है। मेमोरी चिपसेट की कमी के बावजूद कंपनी अपने लो-कॉस्ट लैपटॉप को मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इस लैपटॉप को 699 डॉलर यानी 63,000 रुपये से लेकर 799 डॉलर यानी लगभग 72,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। मौजूदा एप्पल का मैकबुक 1 लाख रुपये की प्राइस रेंज में आता है। एप्पल के इस बजट MacBook की कीमत एंट्री लेवल MacBook Air के मुकाबले 300 डॉलर यानी लगभग 27,000 रुपये कम होगी।

एप्पल की इंटरनल टीम के मुताबिक इस लो-कॉस्ट लैपटॉप की डिमांड करीब 8 मिलियन यानी 80 लाख यूनिट्स तक रहने का अनुमान है। एप्पल के इस लो बजट MacBook के ज्यादार यूनिट्स ताइवान के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Quanta बनाएगा। वहीं, Foxconn भी इसके करीब 2.3 मिलियन यूनिट्स को असेंबल करने का काम करेगा।

मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Apple के इस लो बजट वाले MacBook में A18 Pro चिपसेट यूज किया जा सकता है। कंपनी ने 2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro सीरीज में इस चिपसेट का यूज किया है। इस चिपसेट का आर्किटेक्चर M1 प्रोसेसर की तरह है, जिसे कंपनी ने MacBook Air में यूज किया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 8GB रैम के साथ-साथ बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

हालांकि, लो-कॉस्ट मैकबुक होने की वजह से एप्पल इसमें कई फीचर्स नहीं देगा, जिनमें Thunderbolt पोर्ट शामिल है। इसकी वजह से डेटा ट्रांसफर रेट स्लो होगा। यूजर्स USB Type C के जरिए डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे। इस सस्ते लैपटॉप को एप्पल साल की पहली छमाही में उतार सकता है। इसमें 12.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें – आधी कीमत में मिल रहे 4K Smart LED TV, बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन पर बड़ा ऑफर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version