मौके से मिली धार्मिक पुस्तकें।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मौके से मिली धार्मिक पुस्तकें।

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। यहां एक मकान के बेसमेंट में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता था। रविवार को भी इनके द्वारा एक सभा आयोजित की गई थी, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस की नाम सुनते ही धर्मांतरण करा रहे लोग वहां से भागने लगे। हालांकि पुलिस ने दो महिलां व दो पुरुष सहित 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पांच सालों से चल रहा था गोरख धंधा

दरअसल, बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। यहां के मकान नंबर बी 224 में करीब 5 सालों से धर्म परिवर्तन का गोरख धंधा चल रहा था। चंद्रकिरण नाम का व्यक्ति जो कि ग्रेटर नोएडा का ही रहने वाला है, वह खुद इसी मिशनरी में संलिप्त है। इसके अलावा सुरेश नाम का व्यक्ति भी इसमें शामिल था, जो राजस्थान का रहने वाला है। इन लोगों के द्वारा इस मकान के बेसमेंट में लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जाता था। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के समय मौके पर 40 से 50 लोग मौजूद थे। वहीं पर एक कमरे में धार्मिक पुस्तकें भी भरी हुई थीं।

हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि यहां धर्मांतरण का काम किया जा रहा है, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कुछ हिंदू कार्यकर्ता और आसपास के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो इन लोगों के द्वारा काफी लोगों को इकट्ठा किया हुआ था। इनके पास काफी धार्मिक पुस्तक थी। यह लोग उन लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करते थे। हमारे द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

दिल्ली के मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version