KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : AFP
केएल राहुल

Mumbai vs Karnataka: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक ने 42 बार की चैंपियन मुंबई को चार विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुंबई के MCA-BKC ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले के हीरो रहे केएल राहुल, जिन्होंने दबाव में शानदार शतक जड़ते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई। केएल के बल्ले से 24वां फर्स्ट क्लास शतक निकला। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 9वां शतक जड़ने का कारनामा किया।

कर्नाटक को जीत के लिए 325 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला था, लेकिन केएल राहुल ने एक छोर संभालते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। राहुल ने 182 गेंदों पर 130 रनों की शानदार पारी खेली। इस तरह उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 24वां शतक जड़ने का कारनामा किया। इस शतकीय पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि मुंबई की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।

केएल और स्मरण के बीच कमाल की साझेदारी

राहुल को दूसरी ओर से स्मरण रविचंद्रन का बेहतरीन साथ मिला। स्मरण ने नाबाद 83 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में समझदारी भरी बल्लेबाजी की। दोनों के बीच हुई 147 रनों की साझेदारी ने कर्नाटक की जीत को लगभग तय कर दिया। केएल के पवेलियन लौटने के बाद स्मरण रविचंद्रन ने मोर्चा संभाला और 83 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

केएल ने दिखाई क्लास

इस मैच की पहली पारी में केएल राहुल कुछ खास नहीं कर सके थे और 28 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद कर्नाटक को 53 रनों की अहम बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में राहुल ने पूरी तरह से अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। शतक पूरा करने के बाद भी उन्होंने ज्यादा जश्न नहीं मनाया और पूरी तरह टीम को जीत दिलाने पर फोकस किया। इस जीत के साथ ही कर्नाटक ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब कर्नाटक की टीम 15 से 19 फरवरी के तक बेंगलुरु में उत्तराखंड के खिलाफ फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुंबई जैसी मजबूत और अनुभवी टीम को उसके ही घर में हराकर कर्नाटक ने साफ कर दिया है कि इस सीजन रणजी ट्रॉफी में वह खिताब की बड़ी दावेदार है।

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: टीम को लगा तगड़ा झटका, पहले ही मैच में बाहर हो गया कप्तान, अब आगे क्या होगा?

IND vs PAK मैच का बहिष्कार सिर्फ एक ड्रामा? ICC के साथ मीटिंग में पाकिस्तान ने रखी ये 3 बड़ी डिमांड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version